
एक महीने के अंदर हो शिक्षकों के सभी समस्याओं का निदान। जिला शिक्षा पदाधिकारी के पहल पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के दिया समय। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) और संगठन ने सभी मुद्दों पर गहन चिंतन कर समय लिया। ये प्रमुख मांग है:-
एक महीने के अंदर हो शिक्षकों के सभी समस्याओं का निदान:-संघ
शिक्षकों के समस्याओं का निदान कर दे शिक्षा विभाग नहीं तो शिक्षकों का आक्रोश फूट पडेगा।
मिली सबसे बड़ी खुशखबरी प्राथमिक से मध्य, मध्य से हाई स्कूल में होगी प्रोन्नति। -
समस्याओं के अंबार के निदान के लिए संगठन ने दिया एक महीने का समय
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों के समस्याओं के निदान के लिए संघ ने घेरा डालों डेरा डालों कार्यक्रम शिक्षा विभाग के खिलाफ करने के लिए कमर कसी तो विभाग ने समीक्षा शुरु किया कि विभाग मे क्या त्रुटि है और संगठन क्यों आंदोलन कर रहा है। शिक्षा विभाग मे संचिकाओं की गति बढ गई।आज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मे जिला शिक्षा पदाधिकारी , परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( स्थापना ) ने समस्याओं के निराकरण पर बेहतरीन मंथन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल सलाम अंसारी साहब ने संगठन से कहा कुछ समस्या दो दिन मे निदान हो जायेगा तो कुछ मे समय लगेगा। शिक्षा विभाग सारे समस्याओं का निराकरण एक माह के अंदर कर लेगा।
प्रमुख समस्याओं का निदान का निष्कर्ष इस प्रकार है:-
कटरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 18 महीने से सेवा पुस्तिका संधारण नहीं करना और 4 महीने से वेतन बंद पैसे के कारण किया है ।शिक्षको के शिकायत पर बड़ी कारवाई करेगा शिक्षा विभाग। जिलाअन्तर्गत ODL,D.EL.EDऔर DPE के किसी भी तरह का प्रशिक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है तो अबिलंव निर्धारण के लिए आदेश दिया जायेगा। शिक्षकों के ODL,D.EL.ED ,DPE,मातृत्वाकाश,चिकित्सा अवकाश, डी ए आदि बकाया के भुगतान शीघ्र होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इससे संबंधित एडवाइस भेजने का आदेश निर्गत होगा।तय समय सीमा के अंदर ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जमा करना पडेगा एडवाइस।
मूल शिक्षकों के बकाया भुगतान के लिए फिक्शेसन दिखाये और भुगतान तुरंत मिलेगा जो सही है लेकिन शिक्षक आते ही नहीं है।जो आयेगा उसका बकाया जारी होगा। अब अकारण एडवाइस नहीं लौटाया जायेगा।
सर्व शिक्षा अभियान मद के शिक्षकों का आवंटन प्राप्त होने पर तीन दिनों के अंदर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के खाते में राशि हस्तांतरण होगा। अब लेट लतिफी नहीं चलेगा। जिलाअन्तर्गत सैकड़ो शौचालय, किचेन सेड, भवन और चारदिवारी निर्माण पूर्ण हुआ है समीक्षा कर राशि भुगतान होगा। जो दोषी होंगे कारवाई भी होगा। राज्यादेश के आदेश के आलोक मै U T I की राशि लौटाने के लिए कार्यालय को शिक्षा विभाग पत्र देगा।
DE.L.ED के सत्र पूर्णता की तिथि से लाभ के लिए पटना शिक्षा विभाग से आदेश के बाद दिया जायेगा।
औराई DPE के भुगतान जल्द से जल्द किया जायेगा।
मध्य विद्यालय मे नये शिक्षको के प्रभार के लिए शिक्षा विभाग पटना को पत्र दिया जायेंगा क्योंकि अब ये नियोजित शिक्षक नहीं है।
राज्यादेश अगर आता है तो मार्च का भुगतान होली पूर्व होगा। पटना शिक्षा विभाग को संगठन के आग्रह से अबगत कराया जायेगा।
वार्ता के प्रतिनिधि मंडल मे लखन लाल निषाद, हिमांशु शेखर सिंह, राज शेखर कुमार, अनिल कुमार, नैयर आलम, गुड्डू कुमार, आदि मौजुद हुए।