
बीआरसी में सभी प्रधानाध्यापक को मिला टास्क
आमस। प्रखंड संसाधन केंद्र आमस में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक संपन्न हुई। करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में विद्यालयों को बेहतर ढंग से चलाने पर जहां चर्चा हुई वहीं इस बात पर जोर दिया गया कि जो भी बच्चे विद्यालय से दूर हैं यानी पोषक क्षेत्र में वैसे बच्चे जो अनामांकित हैं उनकी सूचना जल्द से जल्द जिला मुख्यालय तक पहुंचाया जाए। बैठक में मौजूद संकुल समन्वयक सऊद आलम ने सभी प्रधानाध्यापक को आदेश दिया कि जल्द से जल्द वैसे बच्चों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय तक रिपोर्ट भेज दें जो बच्चे विद्यालय से दूर हैं। बैठक में मौजूद सभी प्रधानाध्यापक को विद्यालय शिक्षा समिति का आईडी और पासवर्ड भी दिया गया। उपस्थित शिक्षकों को बताया गया कि सभी लोग समय पर विद्यालय को खोलें और समय पर बंद करें। बैठक में संकुल समन्वयक सऊद आलम के अलावे प्रधानाध्यापक ख्वाजा असलम जमा, ब्रह्मदेव रविदास, राजीव रंजन, जोहरा जबी, सादिया समीम, विनोद पासवान, राजेंद्र बैठा, नुमानउल हक, रंजन यादव सहित कई प्रधानाध्यापक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - 80 हजार सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा मंत्रियों ने कर दिया ऐलान इंतजार की घड़ी हुई खत्म
मोहनपुर में नशे की हालत में पकड़े गए दो मतदान कर्मचारी
संवाद सूत्र, मोहनपुर :पंचायत चुनाव कराने आए मतदानकर्मी नशे के हालत में पकड़े गए। मोहनपुर प्रखंड के 18 पंचायत में बुधवार को पंचायत चुनाव कराने को लेकर आए दो मतदान कर्मी नशे की हालत में मतदान केंद्र पर मंगलवार की देर शाम पहुंचे जहां पर महिला पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देख महिला पुलिसकर्मी ने मोहनपुर थाना को दूरभाष पर सूचना दिया। मोहनपुर थाना अध्यक्ष तुरंत करवाई करते हुए दोनों मतदान कर्मियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। मोहनपुर थाना अध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए मतदान कर्मी मुकेश कुमार औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वाह अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में टेक्निकल पद पर कार्यरत हैं। वह नशे के हालात में थे। वही अरविंद कुमार ग्राम बाजितपुर थाना बेलागंज के शिक्षक है। उक्त दोनों लोग शराब के नशे में मतदान कराने को लेकर मतदान संख्या 213 और 214 पर गए थे। उक्त दोनों कर्मी काफी नशे की हालत में थे और महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे।