.jpeg)
विदित हो कि बिहार राज्य में पेशा कर लागू कर दिया गया है। इसके आलोक में बिहार राज्य में सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के माह सितम्बर, 2011 के वेतन से पेशाकर की कटौती निम्न दर से की जायेगी :-
क्र० संठ | वार्षिक आय | निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा श्रोत पर सितम्बर माह के वेतन से कटौती की जानेवाली पेशा कर की राशि |
1 | 2 | 3 |
1 | रू० 3 लाख से रू० 5 लाख तक | रू० 1000=00 |
2 | रू० 5 लाख से अधिक रू० 10 लाख तक | रू० 2000=00 |
3 | रू० 10 लाख से उपर | रू० 2500=00 |
यह भी पढ़ें - शिक्षकों के वेतन से होगी कटौती विभाग करेगी वसूली होगी शिक्षा विभाग ने दिया आदेश।
सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि माह सितम्बर, 2011 के वेतन से विहित दर से श्रोत पर पेशा कर की कटौती कर ली जाय।
अतः अनुरोध है कि अपने कार्यालय एवं अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निदेश देने की कृपा की जाय कि पेशाकर की कटौती माह सितम्बर, 2011 को वेतन से श्रोत पर कर लें।
बिहार पेशा, व्यापार आजीविका एवं कार्य नियोजन अधिनियम एवं नियमावली, 2011 विभागीय वेबसाईट www.biharcommercialtax.gov.in पर देखा जा सकता है।
इंटर : स्पॉट नामांकन के लिए कल से करें आवेदन।
पटना। बिहार बोर्ड ने इंटर 2021-23 के स्पॉट नामांकन की तिथि जारी कर दी है। जिन छात्रों का इंटर में नामांकन तीसरी चयन सूची के बाद भी नहीं हो पाया है, वो स्पॉट नामांकन के तहत नामांकन ले सकेंगे। तीन अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की मानें तो तीसरी चयन सूची के तहत नामांकन प्रक्रिया एक अक्टूबर को समाप्त हो गया। बोर्ड द्वारा इंटर नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची 18 अगस्त व दूसरी चयन सूची 12 सितंबर को जारी की गई थी। तीसरी चयन सूची के तहत 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक नामांकन का मौका दिया गया। तीनों चयन सूची में जिन छात्रों का नाम नहीं आया, वो छात्र अब स्पॉट नामांकन के तहत इंटर में दाखिला ले सकते हैं।
आज अपलोड होंगी रिक्त सीटें।
स्पॉट नामांकन के प्रक्रिया की जानकारी ओएफएसएस वेबसाइट पर दी जाएगी। रिक्त सीटों की संख्या बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदन जमा होने के बाद कॉलेज और स्कूल द्वारा सात अक्टूबर को स्पॉट नामांकन की सूची जारी की जायेगी। सात से नौ अक्टूबर तक नामांकन लिया जायेगा। नामांकित छात्रों की सूची को ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। नामांकन को 11 अक्टूबर तक अपडेट करना है। इंटर नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा 13 अक्टूबर से ओएफएसएस पोर्टल को बंद कर दिया जायेगा।