
नए >पटना:पंचायत और नगर निकायों के लगभग 3.57 लाख शिक्षकों को 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के बाद संशोधित वेतन का निर्धारण इस महीने पूरा हो जाएगा। शिक्षक सोमवार से से 7 जनवरी तक अपना संशोधित वेतन देख सकेंगे। वेतन निर्धारण संबंधी शिकायत डीईओ कार्यालय में कर सकेंगे। 10 जनवरी से विद्यालय के लॉगइन से मेधासॉफ्ट के माध्यम पे स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। पे स्लिप दो प्रति में तैयार होगा। एक प्रति को सर्विस बुक पर चिपकाया जाएगा। शिक्षा विभाग की तैयारी है जनवरी के वेतन में ही वृद्धि का लाभ मिल जाए। पेस्लिप पर संबंधित शिक्षक और विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके बाद प्रारंभिक स्कूल के शिक्षक के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक का डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा के माध्यम से पे स्लिप डीपीओ (स्थापना) को दिया जाएगा। ऑनलाइन कैलकुलेटर से 15 के वेतनवृद्धि निर्धारण के दौरान वेतन विसंगति दूर की जाएगी। वेतन निर्धारण में गड़बड़ी पर डीपीओ (स्थापना) जिम्मेदार होंगे। जिलों के लिए एनआईसी द्वारा ऑनलाइन पे कैलकुलेटर सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।
प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। इसके प्रभाव से ठंड में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले दो-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच व अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री के साथ 17-19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज प्रदेश का ठंडा शहर रहा।
पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरा, पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, प्रदेश में फारबिसगंज सबसे ठंडा शहर ठंड के कारण फिलहाल राजधानी के स्कूल आठ जनवरी तक रहेंगे बंद।
, पटना जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। आदेश जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को जारी किया है। ठंड से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ बीडीओ - और थानाध्यक्षों को 8 वीं कक्षा तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने संबंधी आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।