बड़ी खबरें

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, इस दिन जारी होगी नोटिफिकेशन हो जाएंगे 42% डीएकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, इस दिन जारी होगी नोटिफिकेशन हो जाएंगे 42% डीए राज्य के लाखों शिक्षकों को होली से पहले मिलेगा दोहरा तोहफा 106 करोड़ का आवंटनराज्य के लाखों शिक्षकों को होली से पहले मिलेगा दोहरा तोहफा 106 करोड़ का आवंटन महागठबंधन की सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन एवं पुरानी पेंशन कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिलेमहागठबंधन की सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन एवं पुरानी पेंशन कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिले राज्य के लाखों नियोजित शिक्षकों को 50 प्रतिशत प्रोन्नति एवं राज्य कर्मी का दर्जा का जल्द घोषित हो शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखरराज्य के लाखों नियोजित शिक्षकों को 50 प्रतिशत प्रोन्नति एवं राज्य कर्मी का दर्जा का जल्द घोषित हो शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर नियोजित शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द होगी वरीयता व प्रोन्नति  के साथ नियोजित शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द होगी वरीयता व प्रोन्नति के साथ साढे  चार लाख नियोजित शिक्षकों को 15% सहित सभी प्रकार के एरियर भुगतान 1 सप्ताह के अंदर होगा जान ले कैसेसाढे चार लाख नियोजित शिक्षकों को 15% सहित सभी प्रकार के एरियर भुगतान 1 सप्ताह के अंदर होगा जान ले कैसे

बड़ी खबर स्कूली बच्चों के कोर्स में राजीव गांधी शामिल, कश्मीर का नया नक्शा |

बड़ी खबर स्कूली बच्चों के कोर्स में राजीव गांधी शामिल, कश्मीर का नया नक्शा |

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद सीजी बोर्ड की कुछ कक्षाओं के कोर्स बदलाव हुआ है, लेकिन पिछले कोर्स में शामिल अध्याय नहीं हटाए गए हैं। बल्कि सातवीं की हिंदी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी का नया चैप्टर जोड़ दिया गया है। यही नहीं, सामाजिक विज्ञान की 9वीं की बुक में कश्मीर का नया नक्शा जोड़ा गया है, जिसमें लेह-लद्दाख अलग रहेगा। इसके अलावा पहली बार सीजी बोर्ड की हिंदी मीडियम की किताबों में ऐसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह चलन में हैं और आम बोलचाल का हिस्सा हैं। अगले सत्र में सीजी बोर्ड में इन बदलावों के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी।

 

सीजी बोर्ड की नए शिक्षा सत्र की किताबें इन बदलावों के साथ छपने के लिए भेज दी गई हैं। सातवीं हिंदी में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आधारित चैप्टर में उनके राजनीतिक सफर व उपलब्धियों को शामिल किया गया है। शिक्षाविदों के अनुसार ने बताया कि अभी स्कूली किताबों में राजीव गांधी का उल्लेख कहीं-कहीं है और छोटी-छोटी जानकारियां हैं। विस्तृत चैप्टर कहीं नहीं है। हालांकि इसे प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव का असर माना जा रहा है।

 

हिंदी की साइंस-मैथ्स की किताबों में अब अंग्रेजी शब्दों का उपयोग हिंदी मीडियम के छात्र भी अब विज्ञान व गणित में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकेंगे, जो तकनीकी हैं या फिर चलन में हैं। शिक्षाविदों ने बताया कि हिंदी मीडियम की गणित व विज्ञान की किताबों में हिंदी के कई शब्द कठिन रहते हैं। यही नहीं, काॅलेज पहुंचने तक ये शब्द बेमानी हो जाते हैं, क्योंकि वहां तकनीकी तौर पर अंग्रेजी के शब्दों का ही उपयोग होता है। इसलिए मिडिल-हाई में साइंस और मैथ्स में ऐसे शब्द लिए गए हैं। इसी तरह, नवमीं में जम्मू-कश्मीर के नए नक्शे को भी शामिल किया गया है।

 

दरअसल 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो पार्ट में बांटकर लेह-लद्दाख अलग किया गया। इसके अनुसार नया नक्शा तैयार किया गया है। इसी नए नक्शे को सीजी बोर्ड की किताबों में पढ़ाया जाएगा। फिलहाल इसे कक्षा नवमीं की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल किया गया है। इसी तरह पहली से दसवीं कि किताबों में इस बार लर्निंग आउटकम के बारे में उल्लेख रहेगा। विभिन्न कक्षा के अनुसार छात्र को क्या-क्या आना चाहिए इसकी जानकारी इसमें रहेगी।


Buy Amazon Product