Air India Plane Crash: मुंबई पहुंचा पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

Aditya Raj June 28, 2025 11:11 AM IST

Air India प्लेन क्रैश के पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। जलवायु विहार स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद चकला विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया
  • जलवायु विहार स्थित घर पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था
  • चकला विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा अंतिम संस्कार
  • 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था सुमित सभरवाल के पास

मुंबई। एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश में मारे गए पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचाया गया। एक अधिकारी के अनुसार, शव मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचा, जिसके बाद उसे पवई के जलवायु विहार स्थित उनके निवास पर ले जाया गया।

Advertisement
Advertisement

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पार्थिव शरीर को एक घंटे तक घर पर रखा जाएगा, ताकि परिवार, मित्र और सहकर्मी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। बाद में शव को चकला स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैप्टन सभरवाल मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे। वे एक अनुभवी पायलट थे और एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 को लंदन लेकर जा रहे थे। इस फ्लाइट में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे।

12 जून को टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही, यह विमान अहमदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कैप्टन सभरवाल की जान चली गई। उनके साथ सह-पायलट फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी विमान में मौजूद थे।

कैप्टन सुमित सभरवाल के पास कुल 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था। उन्होंने वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरी थीं। वहीं फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव के पास भी 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था।

यह दुर्घटना भारतीय विमानन