अहमदाबाद विमान हादसा: धुएं और आग का गुबार, देखिए विमान हादसे की भयावह तस्वीरें

Aditya Raj August 28, 2025 10:00 PM IST

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया विमान संख्या AI171 के हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है।

  • विमान हादसे की भयावह तस्वीरें
  • धुएं और आग का गुबार
  • विमान संख्या AI171 का हादसा
  • अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है।

एयर इंडिया अहमदाबाद विमान क्रैश

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ।

एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। खबरों के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले विमानों को रद्द किया गया है।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर तैनात रखा गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरी है। खबरों के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।

विमान हादसे के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।