तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर बहन रोहिणी आचार्य की पहली प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात कही है।

Aditya Raj August 28, 2025 10:00 PM IST

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर बहन रोहिणी आचार्य की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात। रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जो अपना विवेक त्या

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर बहन रोहिणी आचार्य की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात। रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण और परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारंबार लांघने की गलती करते हैं, वे खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं।

Advertisement
Advertisement

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। तेज प्रताप और अनुष्का यादव के प्रकरण में आरजेडी सुप्रीमो ने रविवार, 25 मई 2025 को यह एक्शन लिया। इस पर अब रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया आई है।

रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, "जो परिवेश, परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं। जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण और परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारंबार लांघने की गलती-धृष्टता करते हैं, वे खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर और गौरव है, और पापा के अथक प्रयासों-संघर्षों से खड़ी की गई पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा है। इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए, यह हमें कदापि स्वीकार्य नहीं।"

बता दें कि तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई थी, और अभी तलाक का केस चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन कानूनी रूप से दोनों अलग नहीं हुए हैं। अब अनुष्का यादव को लेकर जो खबर सामने आई है, उससे कहीं न कहीं लालू परिवार की बदनामी हो रही है। शायद यही वजह है कि लालू यादव ने इस तरह का फैसला लिया और उनके समर्थन में तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य भी हैं।