महागठबंधन को मिली राजनीतिक माइलेज, साथ आई यह बड़ी पार्टी; दूसरे दलों की धड़कनें बढ़ेंगी!

Aditya Raj August 28, 2025 10:00 PM IST

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने बताया कि सीटों के

"राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने बताया कि सीटों के बंटवारे पर वार्ता चल रही है। उन्होंने एनडीए सरकार को अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा, साथ ही रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। वर्तमान में वे संगठन के विस्तार हेतु विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।"

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में घूम-घूमकर स्थानीय साथियों के साथ बैठकें कर संगठन के विस्तार और पार्टी को मजबूत बनाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर जिले के घैलाढ़ प्रखंड स्थित मोहनपुर बरदाहा गांव में आयोजित दीनाभद्री मेले का उद्घाटन करने के उपरांत वे समस्तीपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। 

सूबे में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर पूर्व सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार में प्रदेश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने बताया, "प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गए हैं, जबकि राज्य सरकार इन पर नियंत्रण पाने में पूर्णत: विफल साबित हुई है।" उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में, रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने हेतु पूर्णतः समर्पित है।